इस C/C++ programming language tutorial को आगे बढ़ाते हुए हम if-else
statement के बारे में जानेंगे. इससे पहले comparison operator के बारे में
जानना आवश्यक है अतः इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है. operator का मतलब है
चिन्ह (जैसे की +, - ...). नीचे दिए गए comparison operator Boolean
output देते हैं, मतलब ये यह बताते हैं की दिया गया statement true है या
false
अब हम देखते हैं की इनका उपयोग if else में कैसे करते हैं.
if statement का format निम्न है.
if(boolean expression1) {
statement1;
} else if(boolean expression2) {
statement2;
}
.....
....
....
else {
statementN;
}
boolean expression वह है जिसकी value true हो या false. अगर boolean expression1 का मान true है तो सिर्फ statement1 execute होगा. अगर boolean expression1 का मान false है तो हम boolean expression2 देखेंगे. अगर यह true है तो statement2 execute होगा. इसी तरह आगे बढ़ते जायेंगे. जहाँ भी हमें boolean expression का मान true प्राप्त होगा केवल उसी से सम्बन्धित statement execute होगा, कोई और नहीं. अगर कोई boolean expression true नहीं है तो else के अन्दर जो statement है वो execute होगा. इसे एक उदहारण के द्वारा समझते हैं.
नीचे दिए गए example में दिए गए total marks और obtained marks के अनुसार हम percent निकालेंगे और percent के आधार पर grade print करेंगे.
ऊपर दिखाई गई values के अनुसार percent की value 54 आएगी.(यहाँ गौर करने लायक बात यह है कि percent कि value 54.4 नहीं आएगी क्योंकि हमने अपने program को int बनाया है. ) चूंकि percent 60 से छोटा है अतः पहली वाली condition (percent >= 60) का result false आएगा आएगा इसलिए हम अगली वाली condition (percent >= 45) check करेंगे जो कि true है अतः स्क्रीन पर print होगा
अब चूंकि कोई भी condition true होने पर उसके अन्दर वाले statement ही execute होते हैं. अतः यह C/C++ program और कुछ print नहीं करेगा. यहाँ एक बात ध्यान देने लायक है कि हमने printf के अन्दर \n का उपयोग किया है परन्तु यह print नहीं हुआ, क्योंकि \n का मतलब है new line character अर्थात \n के बाद जो भी print होगा वो अगली line में print होगा. यहाँ आप \n को हटाकर run करें और output देखें. इसी तरह दिए गए example में obtained_marks की अलग अलग value रख कर C/C++ program को run करें और output को ध्यान से देखें. इस C/C++ programming language tutorial को आगे बढ़ाते हुए हम if else के कुछ और example देखते हैं.
- < और > : जैसे की 3 > 1 का output है true जबकि 3 < 1 ka output है false. इसी तरह 3 > 3 का output false होगा 3 से बड़ा 3 नहीं है. 3 < 3 का output भी false है.
- <= और >= : ये ऊपर वाले की तरह ही हैं परन्तु 3 >= 3 और 3 <= 3 का output true हो जायेगा. ध्यान रहे की <= की जगह =< का उपयोग नहीं कर सकते. = का चिन्ह > या < के बाद ही आना चाहिए.
- == : यह बताता है की दो value बराबर हैं या नहीं. यह int, char, आदि सभी को compare कर सकता है. याद रहे की यह = से अलग है. = assignment operator है जो की बाये और लिखे variable को दाई और लिखी value देता है, जबकि == दोनों और लिखे variable या value को compare करता है.
अब हम देखते हैं की इनका उपयोग if else में कैसे करते हैं.
if statement का format निम्न है.
if(boolean expression1) {
statement1;
} else if(boolean expression2) {
statement2;
}
.....
....
....
else {
statementN;
}
boolean expression वह है जिसकी value true हो या false. अगर boolean expression1 का मान true है तो सिर्फ statement1 execute होगा. अगर boolean expression1 का मान false है तो हम boolean expression2 देखेंगे. अगर यह true है तो statement2 execute होगा. इसी तरह आगे बढ़ते जायेंगे. जहाँ भी हमें boolean expression का मान true प्राप्त होगा केवल उसी से सम्बन्धित statement execute होगा, कोई और नहीं. अगर कोई boolean expression true नहीं है तो else के अन्दर जो statement है वो execute होगा. इसे एक उदहारण के द्वारा समझते हैं.
नीचे दिए गए example में दिए गए total marks और obtained marks के अनुसार हम percent निकालेंगे और percent के आधार पर grade print करेंगे.
#include <stdio.h>
int main() {
int total_marks = 500;
int obtained_marks = 272;
int percent = obtained_marks*100/total_marks;
if(percent >= 60) {
printf("Congrats!! You passed in 1st division.\n");
printf("Your percentage is %d.\n",percent);
}
else if(percent >= 45) {
printf("You passed in 2nd division.\n");
printf("Your percentage is %d.\n",percent);
}
else if(percent >= 33) {
printf("You just passed in 3rd division.\n");
printf("Your percentage is %d.\n",percent);
}
else {
printf("Sorry! you failed.\n");
printf("Your percentage is %d.\n",percent);
}
scanf("%s");
return 1;
}
ऊपर दिखाई गई values के अनुसार percent की value 54 आएगी.(यहाँ गौर करने लायक बात यह है कि percent कि value 54.4 नहीं आएगी क्योंकि हमने अपने program को int बनाया है. ) चूंकि percent 60 से छोटा है अतः पहली वाली condition (percent >= 60) का result false आएगा आएगा इसलिए हम अगली वाली condition (percent >= 45) check करेंगे जो कि true है अतः स्क्रीन पर print होगा
You passed in 2nd division.
Your percentage is 54
अब चूंकि कोई भी condition true होने पर उसके अन्दर वाले statement ही execute होते हैं. अतः यह C/C++ program और कुछ print नहीं करेगा. यहाँ एक बात ध्यान देने लायक है कि हमने printf के अन्दर \n का उपयोग किया है परन्तु यह print नहीं हुआ, क्योंकि \n का मतलब है new line character अर्थात \n के बाद जो भी print होगा वो अगली line में print होगा. यहाँ आप \n को हटाकर run करें और output देखें. इसी तरह दिए गए example में obtained_marks की अलग अलग value रख कर C/C++ program को run करें और output को ध्यान से देखें. इस C/C++ programming language tutorial को आगे बढ़ाते हुए हम if else के कुछ और example देखते हैं.
- सबसे basic example.
#include <stdio.h> int main() { int percent = 45; if(percent >= 33) { printf("Congrats!! You passed.\n"); } else { printf("Sorry.! you failed\n"); } scanf("%s"); return 1; }
ऊपर दिए गए example में percent की value change कर करके program को run करके देखें. सबसे पहले यह check करेगा कि percent की value 33 के बराबर या ज्यादा है [if(percent >= 33)] अगर ऐसा है तो screen पर print होगा
Congrats!! You passed.
अन्यथा print होगा (else)
Sorry.! you failed
- यह जरूरी नहीं कि हमें { } के अंदर कुछ लिखना ही पड़े, हम इसे खाली भी
छोड़ सकते हैं. इस example में हम गाड़ी की speed लेंगे और अगर यह 60 से
ज्यादा है तो warning print करेंगे अन्यथा कुछ नहीं करेंगे.
#include <stdio.h> int main() { int speed = 65; if(speed > 60) { printf("Warning: Speed is in danger zone.\n"); } else { } scanf("%s"); return 1; }
इसमें speed की value बदल बदलकर program run करे और देखे क्या print होता है. अगर speed 60 या इससे कम है तो कुछ print नहीं होगा. इस program को हम इस प्रकार से भी लिख सकते हैं.
#include <stdio.h> int main() { int speed = 65; if(speed > 60) { printf("Warning: Speed is in danger zone.\n"); } scanf("%s"); return 1; }
else वाले भाग में अगर हम कुछ नहीं चाहते हो तो else लिखना जरूरी नहीं है जैसा कि ऊपर program में दिखाया गया है.
No comments:
Post a Comment